Sarkar और सेना दोनों के eknath LIVE:शिंदे बागियों से BJP का नाम लिए बगैर बोले- महाशक्ति हमारे साथ; कुछ और MLA गुवाहाटी पहुंचे

Sarkar और सेना दोनों के eknath LIVE: महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के बागी विधायकों के नेता eknath shinde का एक वीडियो सामने आया है। इसमें शिंदे तमाम विधायकों के साथ बातचीत कर रहे हैं। यहां शिंदे ने विधायकों से कहा कि हमारे हर निर्णय के साथ एक महाशक्ति, राष्ट्रीय दल खड़ा है। eknath shinde का इशारा भाजपा की ओर था। इधर, रात करीब साढ़े 9 बजे गुवाहाटी के रेडिसन होटल में 7 लोग और पहुंचे हैं। इनमें दो एमएलए और 1 एमएलसी हैं। बाकी इनमें स्टाफ हैं। बताया जा रहा है कि बागी विधायकों की संख्या और बढ़ सकती है। वहीं, शिवसेना के नवनियुक्त विधायक दल के नेता अजय चौधरी ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर उन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जो बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। उद्धव ने पार्टी के मुंबई विभाग प्रमुखों के साथ मीटिंग कीएक दिन पहले सरकारी आवास वर्षा छोड़कर मातोश्री पहुंचे उद्धव ठाकरे ने गुरुवार देर शाम शिवसेना के मुंबई विभाग प्रमुखों के साथ बैठक की। ठाकरे ने पदाधिकारियों से कहा कि वे बीएमसी चुनाव की तैयारियां शुरू करें। सारा फोकस बीएमसी चुनाव पर ही होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी संगठन को भी मजबूत करने पर जोर दिया। आज के 3 बड़े बयान… 1.eknath shinde ने बागी विधायकों से कहा-जो कुछ भी सुख-दुख है, वह हम सभी का एक है। चाहे जो कुछ हो जाए, हम सब एकजुट हैं और वह भी हमारे अपने ही हैं। वे नेशनल पार्टी हैं। वे महाशक्ति हैं। जिन्होंने पूरे पाकिस्तान यानी आप समझ रहे हैं, वहां कौन है। उन्होंने मुझसे कहा है कि तुमने यह जो निर्णय लिया है, वह बहुत ही ऐतिहासिक है। तुम्हारे पीछे हमारी पूरी शक्ति है। यदि कहीं कुछ भी कमी महसूस हुई तो हम वह महसूस नहीं होने देंगे। इस बात का आश्वासन उन्होंने मुझे दिया है। शरद पवार ने कहा-सरकार बचाने के लिए हर कोशिश करेंगे। बागियों को बड़ी कीमत चुकानी होगी। सरकार बहुमत में है, ये बात तो विधानसभा में तय होगी। उद्धव ठाकरेजी ने कहा है कि मुंबई आकर बात करें बागी। वो मुंबई आएंगे तो सब साफ होगा। हम सरकार बचाने के लिए हर कोशिश करेंगे। अगर वे हमसे भी कहते कि गठबंधन से अलग होना है तो हम अलग भी हो सकते थे। 3.संजय राउत बोले-विचार-विमर्श से रास्ता निकल सकता है। चर्चा हो सकती है। घर के दरवाजे खुले हैं। जंगल में क्यों भटकना है? आइए गुलामी के बजाय स्वाभिमान से फैसला करें। भाजपा भी सरकार बनाने की तैयारी मेंसूत्रों के मुताबिक सरकार गठन और आगे की प्रक्रिया को लेकर महाराष्ट्र भाजपा में भी बैठक शुरू हो गई है। भाजपा ने शिंदे को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में 8 कैबिनेट रैंक और 5 राज्य मंत्री रैंक का ऑफर दिया है। साथ ही केंद्र में भी 2 मंत्री पद देने की पेशकश की है। सियासी घमासान के 5 बड़े अपडेट्स… फडणवीस भाजपा नेताओं के साथ बैठक के बाद दिल्ली रवाना हुए। उद्धव ठाकरे ने आज शाम मातोश्री पर बैठक बुलाई। इसमें जिला स्तर के शिवसेना नेता शामिल होंगे। ठाकरे गुट के 3 और MLA eknath shinde गुट से जुड़े, इनमें रविन्द्र फाटक, दादाजी भउसे और संजय राठौड़ शामिल हैं। पहले ये जानकारी सामने आ रही थी कि ये तीनों बागी विधायकों को समझाने गए थे। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायकों से मिलने होटल में पहुंचे हैं। सूत्रों के मुताबिक शिवसेना के विधायकों को गोवा ले जाया जा सकता है, जिसके बाद वहां से परेड कराने के लिए मुंबई राजभवन लाया जाएगा।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में teacher को न्यूड कर बाल काटे :15 युवकों ने की हैवानियत; कार को तहस-नहस किया

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में teacher को न्यूड कर बाल काटे : एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए पैरा teacher से युवकों ने हैवानियत की है। पहले तो उसे जमकर पीटा, फिर न्यूड किया और उसके बाल(hair) काट डाले। उसकी कार को भी नहीं छोड़ा। एक युवक बोनट पर तो दूसरा उसकी छत पर खड़े होकर कई बार कूदा। शीशे भी चकनाचूर कर दिए। कार को तहस-नहस करने के बाद भी युवकों को गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। सबने मिलकर कार को सड़क किनारे पलट दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 15 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। एक युवक की गिरफ्तारी भी हुई है। पीड़ित सरकारी स्कूल में तैनात है। मामला जैसलमेर के सदर इलाके का है। सदर थानाधिकारी देव किशन ने बताया कि मामला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का बताया जा रहा है। पीड़ित teacher शादीशुदा हैं। उसके 2 बच्चे भी हैं। वह सम थाना क्षेत्र के केसुओं की बस्ती के रहने वाले हैं। आरोपी युवक सदर इलाके के सोजियों की ढाणी चांधन के रहने वाले हैं। दोनों के गांव में करीब 90 किलोमीटर का अंतर है। प्राथमिक जांच में इसी तरह की जानकारी सामने आई है। जिस गांव के युवक हैं, उसी गांव में एक महिला के घर teacher का आना-जाना था। कई दिनों से उस गांव के युवक इसको वॉच कर रहे थे। पिछले दिनों teacher उनके गांव महिला से मिलने गया था। लौटते समय करीब 15 युवकों ने घेर लिया। पहले तो उसको मन भर पीटा। फिर उसके कपड़े उतार दिए। उसके सिर के बाल काटे। वह गिड़गिड़ाता रहा। पर उसकी किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद उसकी कार में जमकर तोड़फोड़ की और सड़क किनारे पलट दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत मेंसदर थानाधिकारी ने बताया कि इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया। गुरुवार को FIR हुई है। रिपोर्ट पीड़ित teacher के चाचा के लड़के ने दी थी। आरोपियों ने ही हैवानियत की और उसका पूरा वीडिया बनाया। वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। एक युवक सवाई खान को गिरफ्तार भी किया गया है। 20 जून की रात को महिला ने बुलायासूत्र बताते हैं कि पैरा teacher को महिला ने 20 जून की रात को बुलाया था। टीचर महिला के गांव गया। वहां से निकला तो 2 कारों में आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। उसे गांव से बाहर लाए और हैवानियत की। पैरा टीचर अपने साले की कार से गांव गया था। तीन महीने पहले ही यह कार खरीदी गई थी। आरोपी युवक महिला के रिश्तेदार हैं।

Firing करते हुए 6 पुलिसवालों को कुचलने की कोशिश, VIDEO:गायों से भरे ट्रक को दौड़ाते रहे बदमाश; दोनों ओर से चलीं गोलियां

भरतपुर के कुम्हेर थाना इलाके में गुरुवार रात 4 बजे दो गोतस्करों ने क्यूआरटी (क्विक रेस्पॉन्स टीम) पर जानलेवा हमला कर दिया। QRT की टीम ने गोतस्करों का पीछा कर रही थी। इस दौरान तस्करों ने टीम पर 5 राउंड firing की। जवाब में पुलिस ने भी 15 राउंड फायर किए। इसके बाद तस्करों ने पुलिस टीम की जीप पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बाद में पुलिस ने एक तस्कर को दबोच लिया। दूसरा fire करते हुए फरार हो गया। नाकाबंदी तोड़कर निकला ट्रककुम्हेर थाना इलाके में QRT-4 की टीम गश्त पर थी। इनपुट मिला कि हरियाणा नंबर के एक कंटेनर में गोवंश को ले हरियाणा ले जाया जा रहा है। सूचना पर QRT की टीम ने सेंत गांव के पास नाकाबंदी की। सुबह करीब 3 बजे गोवंश से भरा ट्रक नाकाबंदी पर पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन कंटेनर नाकाबंदी तोड़कर भाग निकला। गोतस्कर तेज स्पीड में ट्रक दौड़ाते रहे। पुलिस पर देसी कट्‌टे से firing पुलिस टीम जब लगातार पीछा करती रही तो गोतस्करों ने देसी कट्‌टे से टीम पर 5 राउंड Fire कर दिए। पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई में 10 गैस गन के राउंड और 5 राउंड पंप एक्शन के Fire किए। करीब 7 किलोमीटर पीछा करने के बाद गोतस्करों ने ट्रक को कुम्हेर और डीग के बीच एक पेट्रोल पंप में घुसा दिया। यहां से ट्रक को यूटर्न किया और पुलिसकर्मियों की बोलेरो की तरफ तेजी से लेकर आए। पुलिस टीम संभल पाती इससे पहले ही तस्करों ने टीम की बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। वे पुलिस जीप को 20 फीट तक घसीटते हुए ले गए। बोलेरो में QRT के 6 जवान बैठे हुए थे। टीम को टक्कर मारने के बाद वे भाग निकले। पुलिस ने घेरा, एक तस्कर भागाकुछ ही दूरी पर जाकर पुलिस ने ट्रक को घेर लिया। इस पर दोनों तस्कर ट्रक को छोड़ भागे। एक आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया, जबकि दूसरे तस्कर मुश्ताक (45) को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने कंटेनर को खोला तो उसमें 26 गोवंश बदहाल मिले। सभी को एक ही रस्सी से जकड़कर बांधा हुआ था। इनमें एक गाय और एक बैल की मौत हो चुकी थी। एसपी बोले- घटी गोतस्करी की वारदातेंभरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि ये रात 4 बजे की कार्रवाई है। QRT-4 ने 24 गोवंश मुक्त कराए हैं, एक तस्कर को पकड़ा है। इस साल गोतस्करी पर पुलिस ने लगाम कसी है। साइबर क्राइम, व्हीकल चोरी और गोतस्करी के अपराध आपस में जुड़े हैं।