एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में teacher को न्यूड कर बाल काटे :15 युवकों ने की हैवानियत; कार को तहस-नहस किया

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में teacher को न्यूड कर बाल काटे :

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए पैरा teacher से युवकों ने हैवानियत की है। पहले तो उसे जमकर पीटा, फिर न्यूड किया और उसके बाल(hair) काट डाले। उसकी कार को भी नहीं छोड़ा। एक युवक बोनट पर तो दूसरा उसकी छत पर खड़े होकर कई बार कूदा। शीशे भी चकनाचूर कर दिए। कार को तहस-नहस करने के बाद भी युवकों को गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। सबने मिलकर कार को सड़क किनारे पलट दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने 15 युवकों के खिलाफ FIR दर्ज की है। एक युवक की गिरफ्तारी भी हुई है। पीड़ित सरकारी स्कूल में तैनात है। मामला जैसलमेर के सदर इलाके का है।

सदर थानाधिकारी देव किशन ने बताया कि मामला एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का बताया जा रहा है। पीड़ित teacher शादीशुदा हैं। उसके 2 बच्चे भी हैं। वह सम थाना क्षेत्र के केसुओं की बस्ती के रहने वाले हैं। आरोपी युवक सदर इलाके के सोजियों की ढाणी चांधन के रहने वाले हैं। दोनों के गांव में करीब 90 किलोमीटर का अंतर है। प्राथमिक जांच में इसी तरह की जानकारी सामने आई है। जिस गांव के युवक हैं,

teacher

उसी गांव में एक महिला के घर teacher का आना-जाना था। कई दिनों से उस गांव के युवक इसको वॉच कर रहे थे। पिछले दिनों teacher उनके गांव महिला से मिलने गया था। लौटते समय करीब 15 युवकों ने घेर लिया। पहले तो उसको मन भर पीटा। फिर उसके कपड़े उतार दिए। उसके सिर के बाल काटे। वह गिड़गिड़ाता रहा। पर उसकी किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद उसकी कार में जमकर तोड़फोड़ की और सड़क किनारे पलट दिया।

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में
सदर थानाधिकारी ने बताया कि इस पूरे मामले का वीडियो सामने आया। गुरुवार को FIR हुई है। रिपोर्ट पीड़ित teacher
के चाचा के लड़के ने दी थी। आरोपियों ने ही हैवानियत की और उसका पूरा वीडिया बनाया। वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। एक युवक सवाई खान को गिरफ्तार भी किया गया है।

20 जून की रात को महिला ने बुलाया
सूत्र बताते हैं कि पैरा teacher
को महिला ने 20 जून की रात को बुलाया था। टीचर महिला के गांव गया। वहां से निकला तो 2 कारों में आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। उसे गांव से बाहर लाए और हैवानियत की। पैरा टीचर अपने साले की कार से गांव गया था। तीन महीने पहले ही यह कार खरीदी गई थी। आरोपी युवक महिला के रिश्तेदार हैं।

  • All Post
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fact Check
  • International news
  • Local news
  • National
  • National News
  • Politics
  • Sport

Top Stories

Advertisement

Hindustani Reporter Ads

Features

What'sapp Updates

Get Latest Update on Your What’s App