Sarkar और सेना दोनों के eknath LIVE:शिंदे बागियों से BJP का नाम लिए बगैर बोले- महाशक्ति हमारे साथ; कुछ और MLA गुवाहाटी पहुंचे

Sarkar और सेना दोनों के eknath LIVE:

महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के बागी विधायकों के नेता eknath shinde का एक वीडियो सामने आया है। इसमें शिंदे तमाम विधायकों के साथ बातचीत कर रहे हैं। यहां शिंदे ने विधायकों से कहा कि हमारे हर निर्णय के साथ एक महाशक्ति, राष्ट्रीय दल खड़ा है। eknath shinde का इशारा भाजपा की ओर था।

इधर, रात करीब साढ़े 9 बजे गुवाहाटी के रेडिसन होटल में 7 लोग और पहुंचे हैं। इनमें दो एमएलए और 1 एमएलसी हैं। बाकी इनमें स्टाफ हैं। बताया जा रहा है कि बागी विधायकों की संख्या और बढ़ सकती है।

वहीं, शिवसेना के नवनियुक्त विधायक दल के नेता अजय चौधरी ने महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष को पत्र लिखकर उन विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जो बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुए थे।

उद्धव ने पार्टी के मुंबई विभाग प्रमुखों के साथ मीटिंग की
एक दिन पहले सरकारी आवास वर्षा छोड़कर मातोश्री पहुंचे उद्धव ठाकरे ने गुरुवार देर शाम शिवसेना के मुंबई विभाग प्रमुखों के साथ बैठक की। ठाकरे ने पदाधिकारियों से कहा कि वे बीएमसी चुनाव की तैयारियां शुरू करें। सारा फोकस बीएमसी चुनाव पर ही होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी संगठन को भी मजबूत करने पर जोर दिया।

eknath

आज के 3 बड़े बयान…

1.eknath shinde ने बागी विधायकों से कहा-जो कुछ भी सुख-दुख है, वह हम सभी का एक है। चाहे जो कुछ हो जाए, हम सब एकजुट हैं और वह भी हमारे अपने ही हैं। वे नेशनल पार्टी हैं। वे महाशक्ति हैं। जिन्होंने पूरे पाकिस्तान यानी आप समझ रहे हैं, वहां कौन है। उन्होंने मुझसे कहा है कि तुमने यह जो निर्णय लिया है, वह बहुत ही ऐतिहासिक है। तुम्हारे पीछे हमारी पूरी शक्ति है। यदि कहीं कुछ भी कमी महसूस हुई तो हम वह महसूस नहीं होने देंगे। इस बात का आश्वासन उन्होंने मुझे दिया है।

  1. शरद पवार ने कहा-सरकार बचाने के लिए हर कोशिश करेंगे। बागियों को बड़ी कीमत चुकानी होगी। सरकार बहुमत में है, ये बात तो विधानसभा में तय होगी। उद्धव ठाकरेजी ने कहा है कि मुंबई आकर बात करें बागी। वो मुंबई आएंगे तो सब साफ होगा। हम सरकार बचाने के लिए हर कोशिश करेंगे। अगर वे हमसे भी कहते कि गठबंधन से अलग होना है तो हम अलग भी हो सकते थे।

3.संजय राउत बोले-विचार-विमर्श से रास्ता निकल सकता है। चर्चा हो सकती है। घर के दरवाजे खुले हैं। जंगल में क्यों भटकना है? आइए गुलामी के बजाय स्वाभिमान से फैसला करें।

भाजपा भी सरकार बनाने की तैयारी में
सूत्रों के मुताबिक सरकार गठन और आगे की प्रक्रिया को लेकर महाराष्ट्र भाजपा में भी बैठक शुरू हो गई है। भाजपा ने शिंदे को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में 8 कैबिनेट रैंक और 5 राज्य मंत्री रैंक का ऑफर दिया है। साथ ही केंद्र में भी 2 मंत्री पद देने की पेशकश की है।

सियासी घमासान के 5 बड़े अपडेट्स…

  1. फडणवीस भाजपा नेताओं के साथ बैठक के बाद दिल्ली रवाना हुए।
  2. उद्धव ठाकरे ने आज शाम मातोश्री पर बैठक बुलाई। इसमें जिला स्तर के शिवसेना नेता शामिल होंगे।
  3. ठाकरे गुट के 3 और MLA eknath shinde गुट से जुड़े, इनमें रविन्द्र फाटक, दादाजी भउसे और संजय राठौड़ शामिल हैं। पहले ये जानकारी सामने आ रही थी कि ये तीनों बागी विधायकों को समझाने गए थे।
  4. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायकों से मिलने होटल में पहुंचे हैं।
  5. सूत्रों के मुताबिक शिवसेना के विधायकों को गोवा ले जाया जा सकता है, जिसके बाद वहां से परेड कराने के लिए मुंबई राजभवन लाया जाएगा।

  • All Post
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fact Check
  • International news
  • Local news
  • National
  • National News
  • Politics
  • Sport

Top Stories

Advertisement

Hindustani Reporter Ads

Features

What'sapp Updates

Get Latest Update on Your What’s App