कश्मीर में खाई में गिरी ITBP की बस: 7 जवानों की मौत, 41 जवान बस में थे; अमरनाथ यात्रा पर ड्यूटी से लौट रहे थे सभी

कश्मीर में खाई में गिरी ITBP की बस: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की एक बस मंगलवार सुबह 11.10 बजे कश्मीर के पहलगाम में 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई। बस में ITBP के 39 जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे। हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा कर ड्यूटी से लौट रहे थे। जवान अमरनाथ यात्रा के शुरुआती बिंदु चंदनवाड़ी से पहलगाम आ रहे थे। इसी बीच चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि घायल कर्मियों को अस्पताल ले जाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है. अनंतनाग के उपायुक्त डॉ. पीयूष सिंगला ने दैनिक भास्कर को बताया कि घायल जवानों का इलाज जीएमसी अनंतनाग, जिला अस्पताल अनंतनाग और एसडीएच सर में चल रहा है. हादसे की खबर मिलते ही 19 एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया. गंभीर रूप से घायल जवानों का श्रीनगर में चल रहा इलाजITBP के डीजी एसएल थोसेन ने बताया कि हादसे में सात जवानों की जान चली गई है. गंभीर रूप से घायल आठ जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। बाकी का इलाज अनंतनाग के एक अस्पताल में चल रहा है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के डीआईजी रणबीर सिंह के मुताबिक गंभीर रूप से घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल लाया गया है. बाकी जवानों की हालत स्थिर है। हादसे में इन जवानों की मौतमारे गए आईटीबीपी जवानों के नाम हेड कांस्टेबल दुला सिंह (तरन तारन, पंजाब), कांस्टेबल अभिराज (लखीसराय, बिहार), कांस्टेबल अमित के (एटा, यूपी), कांस्टेबल डी राज शेखर (कडपा, आंध्र प्रदेश), कांस्टेबल सुभाष सी हैं। बैरवाल (सीकर राजस्थान), कांस्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़, उत्तराखंड) और कांस्टेबल संदीप कुमार जम्मू। हादसे के बाद की तस्वीरें
Amarnath Cloudburst Live Update:3 महिलाओं समेत 15 की मौत, 25 टेंट बहे; 45 श्रद्धालु फंसे, एयरफोर्स राहत-बचाव में जुटा

Amarnath Cloudburst Live UpdateAmarnath Cloudburst Live Update Amarnath गुफा के पास बादल फटने से 15 लोगों की मौत हो गई है। घटना शुक्रवार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर हुई। जिस समय बादल फटा, उस समय गुफा के पास 10 से 15 हजार श्रद्धालु मौजूद थे। इस घटना में मरने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। 35 से 40 श्रद्धालुओं के अब भी फंसे होने की खबर है। गुफा के पास फंसे यात्रियों को पंचतरणी ले जाया गया है। एयरफोर्स भी राहत और बचाव कार्य में जुटा है। बादल फटने की घटना पवित्र गुफा के एक से दो किलोमीटर के दायरे में हुई। पहाड़ों से तेज बहाव के साथ आए पानी से श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए करीब 25 टेंट और दो से तीन लंगर बह गए। बारिश से पूरे इलाके में तेजी से पानी भर गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। कई श्रद्धालु लापता हैं और उनके तेज बहाव में बहने की आशंका है। गांदरबल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं अलर्ट मोड में हैं। Amarnath श्राइन बोर्ड, जम्मू-कश्मीर पुलिस और NDRF ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए 0194 2313149 0194 2496240 9596779039 9797796217 01936243233 01936243018 सेना समेत कई एजेंसियां रेस्क्यू में जुटींघटना के तुरंत बाद सेना, ITBP, CRPF, BSF, NDRF और SDRF के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। NDRF के DG अतुल करवाल ने बताया कि लोगों को सुरक्षित निकालकर कैंपों तक पहुंचाया जा रहा है। घायलों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल ले जाया गया है। प्रधानमंत्री ने रेस्क्यू मिशन की जानकारी लीहादसे के बाद PM नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बात की। उन्होंने हादसे पर दुख जताया और पीड़ित लोगों तक हर मुमकिन मदद पहुंचाने की बात कही। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘बाबा अमरनाथ जी की गुफा के पास बादल फटने से आई बाढ़ के संबंध में मैंने LG मनोज सिन्हा जी से बात कर स्थिति की जानकारी ली है। लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। सभी श्रद्धालुओं की कुशलता की कामना करता हूं।’ हादसे के बाद की पहली तस्वीरें दैनिक भास्कर के रिपोर्टर ग्राउंड जीरो से आप तक पहुंचा रहे हैं। इन्हें आप नीचे देख सकते हैं…