सलमान खान को सांप ने काटा, 6 घंटे अस्पताल में रहने के बाद डिस्चार्ज हुए एक्टर

सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाने वाले हैं और इस को लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा खुश भी थे लेकिन इस खुशी के बीच अभिनेता से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिससे अभिनेता के फैंस चिंता में पड़ गए हैं। बीती रात सलमान खान को सांप ने काट लिया था। ये घटना उस वक्त हुई, जब सलमान खान पनवेल के फार्म हाउस पर थे।

ये घटना शनिवार और रविवार की रात की है, जब salman khan पनवेल स्थित अपने फार्महाउस में क्रिसमस मनाने आए थे मगर सलमान खान के साथ ये हादसा हो गया। जिसके बाद उन्हें फौरन नवी मुम्बई के कामोठे इलाके के एमजीएम (महात्मा गांधी मिशन) अस्पताल में भर्ती किया गया।

सलमान खान को सांप ने काटा, 6 घंटे अस्पताल में रहने के बाद डिस्चार्ज हुए एक्टर

खबरों के मुताबिक, salman khan को जिस सांप ने काटा था, वो बिना जहर का सांप था। ऐसे में सलमान खान की सेहत को कोई भी खतरा नहीं हुआ है। आज सुबह करीब नौ बजे उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

25 दिसंबर की रात salman khan के लिये काफी भारी रही। कल रात सलमान खान एक सांप के शिकार बन गये। पनवेल फार्म हाउस पर एक्टर को एक सांप ने डंस लिया। इससे पहले ज्यादा देर होती, उन्हें फौरन इलाज के लिये अस्पताल में एडमिट कराया गया।

मुसलमानों के ख़िलाफ़ नफ़रत के मामले में पूर्व सेना प्रमुखों ने सरकार को चेताया

salman khan पनवेल फार्म में दोस्तों के बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे थे। बातचीत के दौरान उन्हें एहसास हुआ कि उनके हाथ में कोई चीज चुभी है। इसके बाद जब उन्होंने इधर-उधर नजरें घुमाई, तो उन्हें सांप दिखा। सांप देख कर सलमान खान डर गये और फौरन मदद के लिये चिल्लाने लगे। वो रात में तीन बजे अस्पताल पहुंचे। करीब 6 से 7 घंटे तक हॉस्पिटल में रहने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।

आपको बता दें, सलमान खान का यह फार्म पहाड़ियों और घने जंगल बना हुआ हैं। salman khan को फार्म हाउस के पास पहले भी सांप दिखाई दिये थे, जिसके बाद उन्होंने फार्म हाउस की देख-रेख करने वालों को सावधानी बरतने की हिदायत भी दी थी। ऐसा पहला मौका था जब salman khan सांप के शिकार बने।

  • All Post
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fact Check
  • International news
  • Local news
  • National
  • National News
  • Politics
  • Sport

Top Stories

Advertisement

Hindustani Reporter Ads

Features

What'sapp Updates

Get Latest Update on Your What’s App