Russia Ukraine War Live: अमेरिकी संसद में बोले जेलेंस्की, यूक्रेन को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित करें या और हथियार दें

Live
अमेरिकी संसद को संबोधित करते यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की – फोटो : एएनआई

Live Update

खास बातें

यूक्रेन-रूस के बीच जंग 21वें दिन में पहुंच चुकी है। इस बीच यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, उसने रूस की सेना को भारी नुकसान पहुंचाया है। 13800 सैनिकों को जान से मारने के अलावा रूस के कई सैन्य उपकरणों को भी बर्बाद कर दिया है। यूक्रेन में जंग के 21वें दिन भी कई जगहों से धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। कई शहरों में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, रूस-यूक्रेन के बीच हो रही वार्ता को लेकर खबर सामने आई है कि दोनों देश शांति समझौते के एक हिस्से को जल्द ही अंतिम रूप दे सकते हैं। 

Live Update

07:19 PM, 16-MAR-2022

केवल इसी स्थिति में जेलेंस्की के साथ बैठक करेंगे पुतिन

रूस के विदेश मंत्री सर्गी लैवरोव ने कहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच बैठक केवल एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए होगी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच बैठक में कोई अवरोध नहीं है।07:11 PM, 16-MAR-2022

अमेरिका की संसद को संबोधित कर रहे यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूसी एयर स्ट्राइक और हमलों से निपटने के लिए अमेरिका से और हथियार उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि रूस ने यूक्रेन के आसमान को हजारों लोगों के लिए मौत के स्रोत के रूप में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि नाटो से यह कहना बहुत अधिक नहीं होगा कि यूक्रेन के ऊपर नो फ्लाई जोन घोषित किया जाए। अगर यह बहुत ज्यादा है तो हमें और एंटी एयक्राफ्ट हथियार उपलब्ध कराएं।06:57 PM, 16-MAR-2022

अमेरिकी संसद को संबोधित कर रहे जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की वीडियोलिंक के जरिए अमेरिकी संसद के सदस्यों को संबोधित कर रहे हैं। यहां उन्होंने शपथ ली कि हमारा देश हार नहीं मानेगा। जेलेंस्की ने कहा कि रूस का यूक्रेन पर हमला केवल यूक्रेन के बारे में नहीं है। यह लोकतंत्र, स्वतंत्रता और अपना खुद का रास्ता चुनने के बारे में है। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति जो बाइडन से मिले सहयोग के लिए आभारी हूं लेकिन उन्हें और कदम उठाने चाहिए। अमेरिकी सांसदों ने उनका खड़े होकर अभिवादन किया।06:44 PM, 16-MAR-2022

अमेरिकी संसद को संबोधित करेंगे जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की अमेरिका की संसद को संबोधित करने वाले हैं। यह संबोधन वर्चुअल माध्यम से होगा।06:30 PM, 16-MAR-2022

अमेरिका का दावा: रूस ने चेर्निहीव में 10 लोगों को गोली मारी

कीव में अमेरिकी दूतावास ने एक ट्वीट में कहा है कि रूसी बलों ने चेर्निहीव में ब्रेड के लिए पंक्ति में खड़े 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। इसने कहा कि इस तरह के भयावह हमले बंद होने चाहिए। हम यूक्रेन में हर अत्याचार और अपराध की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी उपलब्ध विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।06:19 PM, 16-MAR-2022

कीव से लौटे पोलैंड, चेक गणराज्य और स्लोवाकिया के पीएम

पोलैंड, चेक गणराज्य और स्लेवाकिया के प्रधानमंत्री मंगलवार को कीव की यात्रा करने के बाद बुधवार की सुबह पोलैंड लौट आए। इन नेताओं की यह यात्रा यूक्रेन के प्रति अपना समर्थन प्रकट करने के लिए थी। 06:00 PM, 16-MAR-2022

फिलहाल नाटो में शामिल नहीं होगा यूक्रेन: बोरिस जॉनसन

अबूधाबी की यात्रा के दौरान ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि नजदीकी भविष्य में यूक्रेन को नाटो में शामिल करने की कोई संभावना नहीं है। इससे पहले मंगलवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा था कि यूक्रेन नाटो में शामिल नहीं होगा। 05:37 PM, 16-MAR-2022

तटस्थ दर्जे पर सहमत होने के करीब यूक्रेन-रूस

रूस के विदेश मंत्री सर्गी लैवरोव ने कहा है कि एक शांति समझौते के हिस्से के तौर पर यूक्रेन के लिए तटस्थ दर्जे पर कीव के साथ एक समझौते को जल्द ही अंतिम रूप दिया जा सकता है। लैवरोव के अनुसार लगातार जारी रक्तपात के बाद भी कीव के साथ हो रही वार्ता का परिणाम देखने को मिल रहा है। 05:23 PM, 16-MAR-2022

दावा: स्कादोव्स्क के मेयर को बंधक रूसी बलों ने बंधक बनाया

यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने दावा किया है कि रूसी बलों ने यूक्रेनी शहर स्कादोव्स्क के मेयर ओलेक्सांद्र याकोव्लेव को बंधक बना लिया है। यह शहर खरसन क्षेत्र में आता है। 05:03 PM, 16-MAR-2022

सुरक्षा गारंटी के मॉडल पर बात कर रहे रूस-यूक्रेन

यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार और रूस के साथ वार्ता के लिए वार्ताकारों में शामिल मिखाइल पोडोल्याक ने कहा कि वार्ता की मेज पर सुरक्षा गारंटियों का मॉडल है। इसका मतलब कानूनी दायित्वों का पालन करने वाले कई देशों की गारंटी के सथ हमलों को रोकने के लिए एक समझौता है।04:36 PM, 16-MAR-2022

भारत का कम कीमत पर रूस से तेल खरीदना अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं: व्हाइट हाउस

व्हाइट हाउस ने कहा है कि अगर भारत कच्चे तेल की कीमतों पर छूट की रूस की पेशकश को स्वीकार करता है तो यह मॉस्को पर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन नहीं होगा। हालांकि, इसके साथ ही इसने यह भी स्पष्ट किया कि देशों को यह भी सोचना चाहिए कि वह यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच किस ओर खड़े होना चाहते हैं। 04:07 PM, 16-MAR-2022

यूक्रेन का दावा: बढ़त नहीं बना पा रहे रूसी सैनिक

यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ओलेक्सी अरेस्टोविच ने कहा है कि हमारे सशस्त्र बल कई मोर्चों पर छोटे स्तर के जवाबी हमले कर रहे हैं और रूसी सैनिक संसाधनों की कमी के चलते बढ़त नहीं बना पाए हैं। उन्होंने कहा कि मुक्य हॉटस्पॉट पर स्थिति में बदलाव नहीं हुआ है, इसमें परिवर्तन की संभावना भी नहीं है क्योंकि रूस अपने संसाधनों का पूरा इस्तेमाल कर चुका है। 02:37 PM, 16-MAR-2022

रूस-यूक्रेन जंग में मारे गए 103 बच्चे- महाभियोजक

यू्क्रेन की महाभियोजक इरिना वेनेदिक्तोवा ने कहा कि रूस-यूक्रेन जंग में अब तक 103 बच्चों की मौत हुई है। फेसबुक पर दिए अपने बयान में उन्होंने कहा कि 24 फरवरी के बाद से अब तक 100 से ज्यादा बच्चे घायल भी हुए हैं। 01:05 PM, 16-MAR-2022

यूक्रेन के दावा- 13,800 रूसी सैनिक मार गिराए

01:01 PM, 16-MAR-2022

यूक्रेनी सैनिकों ने डोनाबास में दागे दस मोटार्ड

21वें दिन भी रूस व यू्क्रेन की ओर से जबरदस्त गोलीबारी जारी है। इस बीच दोनेत्स्क पीपुल्स रिपब्लिक की ओर से दावा किया गया है कि, डोनाबास में यू्क्रेनी सैनिक लगातार गोलाबारी कर रहे हैं। यूक्रेन की ओर से 10 मोटार्ड दागे गए हैं। 11:46 AM, 16-MAR-2022

जपोरिजिया रेलवे स्टेशन पर धमाका

यूक्रेन के जपोरिजिया रेलवे स्टेशन पर धमाका हुआ है। यहां नगर परिषद के सचिव अनातोली कुर्तेव ने धमाके की पुष्टि करते हुए बताया कि रेलवे स्टेशन पर जोरदार धमाका हुआ है। हालांकि, इस धमाके में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 10:34 AM, 16-MAR-2022

यूक्रेन ने रूसी हेलीकॉप्टरों पर किया हमला

यूक्रेन के खेरसन में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यूक्रेनी सेना ने रूस के हेलीकॉप्टरों पर जोरदार हमला बोला। इस हमले के बाद की सैटेलाइट तस्वीर भी जारी की गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन की ओर से किए गए हमले में कम से कम तीन हेलीकाप्टरों और सैन्य वाहनों को नष्ट कर दिया गया। 09:39 AM, 16-MAR-2022

रूस से तेल सौदा कर गलत पक्ष में खड़ा हो सकता है भारत- अमेरिका 

रूस की ओर से भारत को रियायती दरों पर कच्चे तेल की पेशकश के बाद सबकी नजरें भारत की ओर हैं। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन सॉकी ने कहा कि, भारत अगर इस सौदे को स्वीकार करता है तो यह प्रतिबंधों के उल्लंघन का मामला नहीं होगा। हालांकि, यह सौदा भारत को गलत पक्ष में जरूर खड़ा कर सकता है। 

https://www.youtube.com/embed/SjahMVL7U3w08:44 AM, 16-MAR-2022

500 नागरिकों को रूस ने बनाया बंधक 

जंग के 21वें दिन यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, रूसी सैनिकों ने मारियूपोल के एक अस्पताल पर कब्जा कर लिया है और करीब 500 लोगों को बंधक बनाकर रखा है। वहीं शहर के मेयर ने बताया कि डॉक्टरों व मरीजों समेत 400 लोग बंधक बनाए गए हैं। उन्हें बाहर नहीं आने दिया जा रहा है। 08:17 AM, 16-MAR-2022

यूक्रेन ने किया एक और रूसी जनरल को मार गिराने का दावा

यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, उसने चौथे रूसी जनरल, मेजर जनरल ओलेगा मित्येव को मार गिराया है। कहा गया है कि मेजर जनरल की मौत मारियूपोल में हमले के दौरान हुई। 08:07 AM, 16-MAR-2022

एक मिनट में 55 बच्चे बन रहे शरणार्थी- यूनिसेफ

यूक्रेन संकट पर यूनिसेफ ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। यूनिसेफ की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, यूक्रेन में हर एक मिनट में 55 बच्चे शरणार्थी बन रहे हैं। यानि, हर एक सेकेंड में एक बच्चा। दूसरे शब्दों में यूक्रेन में प्रतिदिन करीब 75 हजार बच्चे शरणार्थी बन रहे हैं। 07:56 AM, 16-MAR-2022

यूक्रेन के कई शहरों में हवाई हमले की चेतवनी

एक बार फिर से यूक्रेन के कई बड़े शहरों में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। इसमें लवीव, चकार्सी, निप्रो, ओबलास्ट व अन्य शहर शामिल हैं। यहां लगातार सायरन बज रहे हैं। 07:29 AM, 16-MAR-2022

Russia Ukraine War Live: अमेरिकी संसद में बोले जेलेंस्की, यूक्रेन को ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित करें या और हथियार दें

पोलैंड ने यूक्रेन में शांति स्थापित करने के लिए सशस्त्र मिशन का आह्वान किया है। कीव दौरे पर गए पोलैंड के प्रधानमंत्री ने नाटो से कहा है कि, यूक्रेन की मदद के लिए मानवीय और शांतिपूर्ण सहायता प्रदान करने की कोशिश की जानी चाहिए। यहां बिना हथियारों के मिशन नहीं हो सकता। शांति स्थापित करने के लिए सशस्त्र बलों द्वारा संरक्षित मिशन आवश्यक है। 

What'sapp Updates

Get Latest Update on Your What’s App