ड्रग Mafia तस्लीम की 2 करोड़ की दुकानें सीज:गैंग की हो रही तलाश, अबतक 5 करोड़ की संपत्ति जब्त

ड्रग Mafia तस्लीम की 2 करोड़ की दुकानें सीज

इंटरनेशल ड्रग Mafia तस्लीम की 2 करोड़ से ज्यादा कीमत की अवैध संपत्ति को मेरठ पुलिस ने शनिवार को जब्त कर लिया है। मेरठ पुलिस ने ड्रग्स का अवैध कारोबार करने वाले माफिया हाजी तस्लीम की महताब सिनेमा के पास मछेरान में बनी 3 दुकानों को कुर्क कर लिया है। इन दुकानों में तस्लीम अपने परिजनों के साथ मिलकर ड्रग्स का अवैध कारोबार चला रहा था।

ड्रग Mafia तस्लीम की 2 करोड़ की दुकानें सीज

इससे पहले भी पुलिस ड्रग Mafia की 3 करोड़ की संपत्ति पूर्व में सीज कर चुकी है। कुल 5 करोड़ की अवैध संपत्ति को अब तक जब्त किया जा चुका है।

पत्नी, दामाद भी काले कारोबार में शामिल
तस्लीम का बेटा, पत्नी, दामाद भी ड्रग के अवैध धंधे में शामिल हैं। इनकी भी पुलिस जांच कर रही है। साथ ही तस्लीम की दूसरी संपत्तियों की भी जांच कर रही है। इससे पहले पुलिस मेरठ में तस्लीम की 50 लाख रुपए की एक संपत्ति, 2 करोड़ रुपए का एक मकान सीज कर चुकी है। लगभग 5 करोड़ की संपत्ति को सीज किया जा चुका है। वहीं अवैध धंधे के कारोबार में Mafia तस्लीम का साथ देने वाले उसके पूरे गैंग की तलाशी ली जा रही है। बताया जा रहा है कि तस्लीम जेल से अभी भी अपना रैकेट चला रहा है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

कुर्क संपत्ति की खरीद-फरोख्त होगा कानूनी जुर्म

ASP कैंट चंद्रकांत मीणा भारी पुलिस बल के साथ महताब इलाके में पहुंचे। यहां मछेरान में माफिया तस्लीम की 3 अवैध दुकानों पर 14ए के तहत कुर्की का एक्शन लिया गया। पुलिस ने मुनादी कराकर लोगों को संपत्ति कुर्की की सूचना दी। इस संपत्ति की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी।

इसके बाद दुकानों के ताले तोड़कर तलाशी ली गई। दुकानों में पुलिस को दवाएं मिली हैं। संपत्ति कुर्की की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दुकानों पर सार्वज

मछेरान, लिसाड़ी गेट में पहले कुर्की की कार्रवाई
तस्लीम ने नशे का कारोबार करके अवैध तरीके से तमाम संपत्ति बनाई है। मेरठ सहित दूसरे जिलों में भी Mafia का सिंडिकेट फैला हुआ है। उसकी सारी संपत्तियों की जानकारी जुटाकर पुलिस उन पर लगातार एक्शन ले रही है। मेरठ में लिसाड़ी गेट और मछेरान की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। मेरठ देहात और कैंट क्षेत्र में भी माफिया की अवैध संपत्ति बताई जा रही है उस पर भी जल्द हथौड़ा चलाकर कुर्की की कार्यवाही होगी।

एएसपी ने बताया कि तस्लीम पर रेलवे रोड थाने में गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज है। उसी के तहत ही गैंगस्टर में 3 दुकानों की कुर्की की जा रही है। इन दुकानों की कीमत 2 करोड़ से ज्यादा है। माफिया तस्लीम पर 50 से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। तस्लीम अभी जेल में है। परिजनों के साथ मिलकर ड्रग्स का अवैध धंधा करता था।

  • All Post
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fact Check
  • International news
  • Local news
  • National
  • National News
  • Politics
  • Sport

Top Stories

Advertisement

Hindustani Reporter Ads

Features

What'sapp Updates

Get Latest Update on Your What’s App