दिल दहला देने वाली ये घटना cctv में कैद हो गई है. घटना आज दोपहर नासिक के पाथर्डी नाका स्थित जाधव पेट्रोल पंप पर हुई।

मुंबई: महाराष्ट्र के नासिक में एक हमलावर ने एक महिला पर धारदार हथियार से हमला किया, महाराष्ट्र के नासिक शहर में एक महिला पर सार्वजनिक रूप से हमला किया गया, घटना cctv में कैद हो गया. हमलावर ने महिला पर धारदार हथियार से कई वार किए। महिला मदद के लिए दौड़ती रही। पेट्रोल पंप पर काम कर रहे साथियों ने भी उसे बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावर के हाथ में हथियार होने से वे डर गए। दिल दहला देने वाली ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. घटना आज दोपहर नासिक के पाथर्डी नाका स्थित जाधव पेट्रोल पंप पर हुई।
हे भगवान!
— sunilkumar singh (@sunilcredible) August 25, 2022
नाशिक के एक पेट्रोल पंप पर युवती पर सरेआम जानलेवा हमला। बुरी तरह से जख्मी युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस का कहना है एकतरफा प्रेम का मामला है।
ये कैसा प्रेम है?#CCTV में कैद हुई हैवानियत!!@ndtvindia pic.twitter.com/6eFU74KPca
जानकारी के मुताबिक घायल महिला एक पेट्रोल पंप पर काम करती है और उसकी जुबैदा शेख है. बुरी तरह घायल इस महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक मामला एकतरफा प्यार का है। आरोपित की तलाश की जा रही है।