कुर्ला Shivsena MLA के ऑफिस में तोड़फोड़, शिंदे की तस्वीर पर कालिख पोती
कुर्ला Shivsena MLA के ऑफिस में तोड़फोड़, शिंदे की तस्वीर पर कालिख पोती
महाराष्ट्र में सत्ता का संग्राम अब हिंसक रूप लेने लगा है। शुक्रवार को कुर्ला में Shivsena के बागी विधायक मंगेश कुंडालकर के दफ्तर पर कुछ लोगों ने हमला किया है। उन्होंने मेन गेट पर तोड़फोड़ की है। उनके पोस्टर और नेम प्लेट तोड़े गए हैं।
अहमदनगर में भी बागी विधायकों के नेता एकनाथ शिंदे की तस्वीर पर कालिख पोती गई है। यहां Shivsena उद्धव समर्थकों ने शिंदे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की साथ ही उन्हें गद्दार बताया।

साकीनाका इलाके में भी बागी विधायक दिलीप लांडे के पोस्टर फाड़े गए हैं। लांडे गुरुवार को ही गुवाहाटी पहुंचे थे और शिंदे को अपना समर्थन दिया था। बागी विधायकों के समर्थकों का आरोप है कि तोड़फोड़ करने वाले ये लोग उद्धव ठाकरे के लोग हैं। तोड़फोड़ की घटना के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया है।
उद्धव ने कल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई
इधर, मातोश्री में महा विकास अघाड़ी गठबंधन के प्रमुख सहयोगी NCP और उद्धव ठाकरे के बीच बैठक चल रही है। इसमें NCP चीफ शरद पवार, डिप्टी सीएम अजीत पवार, कैबिनेट मिनिस्टर जयंत पाटिल, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल और संजय राउत शामिल हैं। वहीं उद्धव ठाकरे ने शनिवार दोपहर एक बजे पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।
उद्धव बोले- CM हाउस छोड़ा है, मुख्यमंत्री का पद नहीं
इधर, चौथे दिन महाराष्ट्र की सियासी लड़ाई आर-पार के मूड में आ गई है। मातोश्री में एक मीटिंग के दौरान Shivsena चीफ उद्धव ने कहा कि ठाकरे का नाम लिए बिना ये लोग नहीं रह सकते हैं। कभी Shivsena के लिए मरने की बात कहते थे, अब पार्टी तोड़ना चाहते हैं। मैंने CM हाउस छोड़ा है, मुख्यमंत्री का पद नहीं। वहीं गुवाहाटी से मुंबई के लिए निकले बागी नेता एकनाथ शिंदे शहर में 3 घंटे घूमने के बाद वापस होटल लौट आए हैं।
डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को हटाने के लिए नोटिस
शिंदे गुट के 2 निर्दलीय विधायक महेश बलदी और विनोद अग्रवाल ने डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को हटाने के लिए नोटिस दिया है। नरहरी पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने बिना सलाह लिए अजय चौधरी को शिवसेना विधायक दल का नेता चुन लिया।
#WATCH Shiv Sena supporters throw black ink and eggs at a poster showing a picture of rebel MLA Eknath Shinde, also raise slogans against him, in Nashik pic.twitter.com/DUtKE2R2S5
— ANI (@ANI) June 24, 2022
5 बड़े अपडेट्स…
- सूत्रों के मुताबिक शिंदे मुंबई आकर डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल से मुलाकात कर सकते हैं। शिंदे विधायकों के समर्थन वाला लेटर भी जिरवाल को सौंप सकते हैं।
- उद्धव सरकार ने बागी 40 विधायकों के निजी सचिव अधिकारी, कमांडो और कांस्टेबल के खिलाफ एक्शन लेने का आदेश दिया है।
- शिवसेना ने 4 और विधायकों को अयोग्य ठहराने की चिट्ठी विधानसभा के डिप्टी स्पीकर को भेजी है। शिवसेना ने गुरुवार को 12 विधायकों को अयोग्य ठहराने की चिट्ठी पहले ही लिख चुकी है। शिवसेना की लीगल टीम भी विधानसभा पहुंची है।
- शिवसेना के विधायकों का मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर एकनाथ शिंदे कैंप को जॉइन करने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह खबर आई है कि मुंबई से दो और शिवसेना विधायक दिलीप लांडे और भास्कर जाधव गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए हैं।
- महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल ने एकनाथ शिंदे को हटाकर अजय चौधरी को शिवसेना विधायक दल का नेता चुना है।
#WATCH | Office of rebel MLA Mangesh Kudalkar in Kurla, Mumbai, vandalised allegedly by Shiv Sena workers today. pic.twitter.com/Nd6BLDa5VK
— NDTV (@ndtv) June 24, 2022
आज के 4 बड़े बयान…
- संजय राउत बोले-बातचीत का वक्त खत्म हो गया है। अब हम बागियों को बताएंगे कि शिवसेना क्या है? अब हम हार नहीं मानेंगे। फ्लोर टेस्ट होने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। मुंबई आकर लड़ाई करें, फिर परिणाम दिखेगा।
- आदित्य ठाकरे बोले-कांग्रेस धोखा देती तो इतना बुरा नहीं लगता; हमारे ही लोगों ने साथ छोड़ दिया है। उद्धव जी ने कहा जो जा रहा है, जाने दो।
3.. एकनाथ शिंदे बोले-उद्धव सरकार अल्पमत में है। हमारे विधायकों को डराने की कोशिश की जा रही है। हमें कोई डरा नहीं सकता है। हमारे पास शिवसेना के 39 और निर्दलीय 14 विधायक हैं।
- हिमंता बिस्वा सरमा बोले-विधायक छुट्टी पर आए हैं। हम उद्धव ठाकरे जी से भी कहेंगे कि आप भी असम घूमने आइए। विधायक अगर होटल बुक करेंगे, तो मैं उसे नहीं रोक नहीं सकता।
Maharashtra | Poster of Shiv Sena MLA Dilip Lande, who is currently camping in Guwahati with rebel party leader Eknath Shinde, smeared with ink and a poster showing his picture torn in Mumbai pic.twitter.com/XXmfCacBAc
— ANI (@ANI) June 24, 2022