उफनती Narmada में गिरी बस…कोई जिंदा नहीं बचा:MP में इंदौर के पास हादसा; अबतक 13 शव मिले; महाराष्ट्र, राजस्थान और मप्र के थे यात्री

उफनती Narmada में गिरी बस…कोई जिंदा नहीं बचा:

मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में सोमवार सुबह महाराष्ट्र रोडवेज की बस Narmada नदी में जा गिरी। अब तक 13 लोगों के शव बरामद हुए हैं। बस में कितने यात्री सवार थे, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। सरकार और प्रशासन ने 14 से 15 यात्री होने का दावा किया है, जबकि चश्मदीद के मुताबिक करीब 40 यात्री सवार रहे होंगे। हादसा सुबह 10 और 10.15 बजे के बीच हुआ।

बताया जा रहा है कि खलघाट में टू-लेन पुल पर एक वाहन को ओवरटेक करते समय बस बेकाबू हो गई। ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और बस रेलिंग तोड़ते हुए Narmada नदी में जा गिरी। बस इंदौर से महाराष्ट्र के अमलनेर जा रही थी। इंदौर से घटनास्थल की दूरी करीब 90 किमी है।

Narmada

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हादसे पर दो बयान दिए। पहले उन्होंने 15 यात्रियों को जिंदा बाहर निकालने का दावा किया। हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद एम्बुलेंस के ड्राइवर ने बताया कि एक भी यात्री जीवित नहीं मिला। इसके करीब दो घंटे बाद फिर गृहमंत्री ने बताया कि बस में 14 से 15 लोग ही सवार थे और किसी को भी बचाया नहीं जा सका। हालांकि, बस में कितने यात्री सवार थे? इसकी पुष्टि अब तक प्रशासन ने नहीं की है।

पटेल बोले- मृतकों के परिजनों मिलेंगे 16-16 लाख

कृषि मंत्री एवं खरगोन के प्रभारी मंत्री कमल पटेल ने खलघाट बस दुर्घटना को लेकर शाम को सोशल मीडिया पर अपडेट दिया। उन्होंने लिखा- ड्राइवर, कंडक्टर सहित 13 मृतकों के शव निकाले जा चुके हैं। मृतकों की पहचान में 7 लोग महाराष्ट्र, 4 लोग राजस्थान और 1 यात्री मध्यप्रदेश का है। मंत्री पटेल ने बताया कि प्रत्येक मृतक के परिजन को 16 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। जिसमें महाराष्ट्र सरकार के 10 लाख, मोदी सरकार के दो लाख और मध्यप्रदेश सरकार के 4-4 लाख रुपए शामिल है।

स्थानीय लोग आगे आए, शवों को निकाला
हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट के स्थानीय लोगों ने सबसे पहले मदद की। जो फोटो और वीडियो सामने आए हैं, उनमें स्थानीय लोग शवों को खोजते दिखे। कुछ लोग अपनी नाव से शवों बाहर निकाल रहे थे। उधर, इंदौर और धार से NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए सहायता देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। महाराष्ट्र की बस होने की वजह से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को घटना की जानकारी दी। महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इस तरह मृतकों के परिजनों को कुल 16-16 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।

प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
धार संभागायुक्त डॉ. शर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा घटना के संबंध में सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर में SDM श्री नवजीवन विजय पवार 93293-01390, नायब तहसीलदार श्री केश्या सोलंकी 70004-02972 तथा CHC धामनोद 98265-52527 शामिल हैं। उक्त हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

हादसे में इन्होंने गंवाई जान
हादसे में जान गंवाने वाले 12 लोगों की पहचान हो गई है। 4 लोग राजस्थान, 1 इंदौर (मध्यप्रदेश) और बाकी महाराष्ट्र से हैं। शवों को धामनोद (धार, मध्यप्रदेश) के सरकारी अस्पताल में रखा गया है।

  1. चेतनराम (35 साल), पिता राम गोपाल जांगिड़, निवासी-नांगल कला, गोविंदगढ़, जयपुर (राजस्थान)
  2. जगन्नाथ (70 साल), पिता हेमराज जोशी, निवासी-मल्हारगढ़, उदयपुर (राजस्थान)
  3. प्रकाश (40 साल, कंडक्टर), पिता श्रवण चौधरी, निवासी-शारदा कॉलोनी, अमलनेरगां, जलगांव (महाराष्ट्र)
  4. निंबाजी (60 साल), पिता आनंदा पाटिल, निवासी-पीलोदा, अमलनेर
  5. रुकमणी (65) पति नारायण, निवासी-बगोर, उदयपुर
  6. चंद्रकांत (45 साल, ड्राइवर), पिता एकनाथ पाटील, निवासी-अमलनेर, जलगांव
    (उपरोक्त 1 से 6 तक के मृतक की पहचान आधार कार्ड से की गई)
  7. श्रीमती अरवा (27 साल), पति मुर्तजा बोरा, निवासी-मूर्तिजापुर, अकोला, महाराष्ट्र (परिजन द्वारा पहचान)
  8. सैफुद्दीन (45 वर्ष), पिता अब्बास, निवासी-नूरानी नगर, इंदौर (परिजन द्वारा पहचान)
  9. कल्पना (57 वर्ष), पति विकास उर्फ गुलाब राव निवासी-सुंदखेड, जिला धुलिया (महाराष्ट्र)
  10. विकास (33 वर्ष), पिता सतीश बहरे, निवासी-विर्देल, जिला धुले (महाराष्ट्र)
  11. राजू (48 वर्ष), पिता तुलसीराम मौर्य, निवासी-रावटभाटा, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
  12. अविनाश (30 वर्ष), पिता संजय परदेशी, निवासी-पाटन सराय, अमलनेर (महाराष्ट्र)

राजस्थान के 4 मृतकों में एक महिला और रेस्टोरेंट ऑनर

एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि राजस्थान के चार मृतकों में चेतनराम जांगिड़ (35) गोविंदगढ़ (जयपुर), जगन्नाथ जोशी (70) सराड़ा (उदयपुर), रुकमणी जोशी (65) और राजू मोर्य (48) रावतभाटा (चित्तौड़गढ़ ) का था।

दो जिलों की सीमा पर बना है पुल
हादसा आगरा-मुंबई (
AB रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। जिस संजय सेतु पुल से बस गिरी, वो दो जिलों-धार और खरगोन की सीमा पर बना है। पुल का आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। खरगोन से भी कलेक्टर और SP भी मौके पर पहुंचे हैं।

अब तक एक भी यात्री जीवित नहीं मिला
खलघाट टोल नाके की हाईवे एम्बुलेंस के ड्राइवर श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया- मैं ड्यूटी पर था। सुबह 10.03 बजे कंट्रोल रूम से कॉल आया। सूचना मिली कि पुल से एक बस नर्मदा नदी में गिर गई है। सूचना मिलने के करीब 3 मिनट के भीतर घटनास्थल पर पहुंच गया था। बस Narmada
नदी में गिरी हुई थी। तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। Narmada नदी से अब तक एक भी व्यक्ति जीवित या घायल नहीं निकाला जा सका है। बस को नदी से निकाल लिया गया है। बस में इंदौर और राजस्थान के जयपुर, उदयपुर के यात्री भी सवार थे।

सीएम शिवराज ने कहा- हम बस में सवार लोगों को बचा नहीं सके
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जैसे ही इस घटना की सूचना मिली वैसे ही प्रशासन सक्रिय हो गया। कलेक्टर, एसपी, SDRF और NDRF की टीमें बचाव के लिए तत्काल रवाना की। दुर्घटना के आधा घंटे के अंदर ही कलेक्टर घटना स्थल पर पहुंच गए थे। बस तो निकाल ली, लेकिन कहते हुए मन पीड़ा से भरा हुआ कि हम बस में सवार लोगों को बचा नहीं सके।

Narmada

होटल मालिक बोला- चाय-नाश्ता करने रुके थे यात्री
बताया जाता है कि बस MH40 N-9848 सुबह 9 से 9.15 बजे खलघाट से 12 किलोमीटर पहले दूधी बायपास किनारे एक होटल पर रुकी थी। होटल मालिक ने बताया कि यहां 12-15 यात्रियों ने चाय-नाश्ता किया। बाकी सवारी अंदर बैठी थी। अंदर कितनी सवारी यह तो पता नहीं, लेकिन बस में 30 से 35 सवारी होंगी।

Narmada
बस पुल के इस हिस्से को तोड़कर Narmada नदी में जा गिरी।

नायब तहसीलदार बोले- कोई क्लेम करने नहीं आया
अमलनेर के नायब तहसीलदार पंकज कुमार जाट ने भास्कर को बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। यहां अब तक कोई बॉडी क्लेम करने नहीं आया है। हम लगातार खरगोन और धार के अधिकारियों के संपर्क में हैं।

Narmada
  • All Post
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fact Check
  • International news
  • Local news
  • National
  • National News
  • Politics
  • Sport

Top Stories

Advertisement

Hindustani Reporter Ads

Features

What'sapp Updates

Get Latest Update on Your What’s App