कश्मीर में खाई में गिरी ITBP की बस: 7 जवानों की मौत, 41 जवान बस में थे; अमरनाथ यात्रा पर ड्यूटी से लौट रहे थे सभी

कश्मीर में खाई में गिरी ITBP की बस:

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की एक बस मंगलवार सुबह 11.10 बजे कश्मीर के पहलगाम में 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 जवानों की मौत हो गई। बस में ITBP के 39 जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे। हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा कर ड्यूटी से लौट रहे थे।

ITBP

जवान अमरनाथ यात्रा के शुरुआती बिंदु चंदनवाड़ी से पहलगाम आ रहे थे। इसी बीच चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने कहा है कि घायल कर्मियों को अस्पताल ले जाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है.

अनंतनाग के उपायुक्त डॉ. पीयूष सिंगला ने दैनिक भास्कर को बताया कि घायल जवानों का इलाज जीएमसी अनंतनाग, जिला अस्पताल अनंतनाग और एसडीएच सर में चल रहा है. हादसे की खबर मिलते ही 19 एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया.

गंभीर रूप से घायल जवानों का श्रीनगर में चल रहा इलाज
ITBP के डीजी एसएल थोसेन ने बताया कि हादसे में सात जवानों की जान चली गई है. गंभीर रूप से घायल आठ जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर ले जाया गया है। बाकी का इलाज अनंतनाग के एक अस्पताल में चल रहा है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के डीआईजी रणबीर सिंह के मुताबिक गंभीर रूप से घायल जवानों को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल लाया गया है. बाकी जवानों की हालत स्थिर है।

हादसे में इन जवानों की मौत
मारे गए आईटीबीपी जवानों के नाम हेड कांस्टेबल दुला सिंह (तरन तारन, पंजाब), कांस्टेबल अभिराज (लखीसराय, बिहार), कांस्टेबल अमित के (एटा, यूपी), कांस्टेबल डी राज शेखर (कडपा, आंध्र प्रदेश), कांस्टेबल सुभाष सी हैं। बैरवाल (सीकर राजस्थान), कांस्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़, उत्तराखंड) और कांस्टेबल संदीप कुमार जम्मू।

हादसे के बाद की तस्वीरें

What'sapp Updates

Get Latest Update on Your What’s App