9 साल की बेटी के सामने प्रेमी ने महिला की चाकू से गोदकर की हत्या, साथ नहीं जाने से था नाराज

9 साल की बेटी के सामने प्रेमी ने महिला की चाकू से गोदकर की हत्या, साथ नहीं जाने से था नाराज

इंदौर: इंदौर में एक महिला की उसके प्रेमी ने बीच बाजार में हत्या कर दी। महिला उसके साथ रहने के लिए राजी नहीं हुई, तो प्रेमी से महिला को उसकी 9 साल की बेटी के सामने चाकुओं से गोद दिया। घटना के बाद बच्ची शव के बैठकर रोती रही। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल में रखवाने के बाद बच्ची को उसके पिता के पास भेजा। हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ये दर्दनाक घटना दिख रही है।

मृतका संगीता अहिरवार भंवरकुआं थाना क्षेत्र में झोपड़ पट्टी में रहती थी और पति के साथ मजदूरी करती थी। मजदूरी के दौरान उसकी दोस्ती सुपरवाइजर विनोद के साथ हो गई। दोनों एक साथ रहना चाहते थे, लेकिन महिला के तीन बच्चे होने से विनोद चाहता था कि वह उन्हें छोड़ दे।

करीब एक महीने पहले संगीता अपने पति को छोड़ विनोद के पास रहने चली गई थी। 15 दिन रहने के बाद वापस पति के पास लौट आई। बाद में विनोद उसे संपर्क कर साथ ले जाना चाहता था, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद रविवार को जब वह अपनी 9 साल की बेटी के साथ सब्जी लेने गई, तभी विनोद उसे रास्ते में मिला

इस दौरान विनोद उसे अपने साथ ले जाना चाहता था लेकिन वह नहीं मानी। इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ तो विनोद ने उसे चाकुओं से गोद डाला। पहले वार सीने पर करने के बाद दूसरा वार उसने मुंह पर किया। हत्या के बाद विनोद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

  • All Post
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fact Check
  • International news
  • Local news
  • National
  • National News
  • Politics
  • Sport

Top Stories

Advertisement

Hindustani Reporter Ads

Features

What'sapp Updates

Get Latest Update on Your What’s App