Goa के समुद्री तट पर चलाई गाड़ी तो दर्ज को हुई FIR, पुलिस ने जब्त कर ली कार

Goa के समुद्री तट पर चलाई गाड़ी तो दर्ज को हुई FIR

अगर आपको याद हो कि कुछ समय पहले ही जानकारी सामने आई थी Goa में समुद्री तटों पर किसी भी तरह का वाहन ड्राइव करना सख्त मना किया जा चुका है। लेकिन इसके बाद भी कई सैलानी यहां के समुद्री तटों अपनी कारों और अन्य वाहनों को ड्राइव करते हुए नजर आ जाते हैं। लेकिन दिल्ली से आए कुख्यात पर्यटकों को इस तरह के प्रतिबंधों की परवाह नहीं है।

हाल ही में एक ताजा मामला सामने आया है, जिसमें Goa में समुद्र तट पर गाड़ी चलाने के आरोप में पुलिस ने एक पर्यटक को गिरफ्तार किया है और कार को जब्त कर लिया है। इस घटना के कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए हैं। इस वीडियो में पर्यटकों के एक समूह को तूफानी मौसम में गोवा के समुद्र तट पर नई Hyundai Creta को चलाते हुए देखा जा सकता है।

Goa के समुद्री तट पर चलाई गाड़ी तो दर्ज को हुई FIR

कुछ समय बाद यह Hyundai Creta फंस जाती है, क्योंकि ड्राइव करने वाले लोग इसे पानी में गहराई तक ले जाने का प्रयास करते हैं। लेकिन इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि अधिकारी समुद्र तट पर फंसे इस वाहन को बचाने में सफल रहे हैं या नहीं, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने उन पर्यटकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने बताया कि आरोपी की पहचान ललित कुमार दयाल के रूप में हुई है। वह Goa में पंजीकृत Hyundai Creta चला रहा था। ऐसा लगता है कि उन पर्यटकों ने स्थानीय विक्रेताओं से किराए पर वाहन लिया था। कार के चालक ललित कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने Hyundai Creta को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 336 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा पुलिस ने मापुसा की कार मालिक संगीता गावदलकर के खिलाफ भी आरटीओ में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

What'sapp Updates

Get Latest Update on Your What’s App