हिमाचल Gobind Sagar झील में डूबे 7 युवक: एक दोस्त डूब रहा था, दूसरे भी बचाने कूदे, सभी पंजाब से आए थे

हिमाचल प्रदेश के ऊना की Gobind Sagar झील में सोमवार को 7 युवक डूब गए। सभी युवक पंजाब के मोहाली जिले के रहने वाले थे। हादसा दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हुआ। गरीबनाथ मंदिर के पास Gobind Sagar झील में पहले एक युवक डूबा और फिर बाकी 6 उसको बचाने के लिए पानी में कूदे, लेकिन वह भी बाहर नहीं आ सके।

मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने सातों के शव बरामद कर लिए हैं। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किए जाएंगे।

नैनादेवी के दर्शन के लिए आए थे, Gobind Sagar झील में उतरा था एक युवक

पंजाब के मोहाली से 11 लोग नैनादेवी के दर्शन के लिए आए थे। दर्शन करने के बाद बाबा बालक नाथ मंदिर के दर्शन के लिए निकले। सभी दोपहर साढ़े 12 बजे बाबा गरीबनाथ मंदिर पहुंच गए। दर्शन के बाद एक युवक गोबिंद सागर झील में नहाने उतरा, जो गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। उसे डूबता देख बाकी 6 युवक भी उसे बचाने के लिए झील में कूद गए।

Gobind Sagar

बरसात से इन दिनों झील में पानी ज्यादा है, जिसका वह अंदाजा नहीं लगा सके और सभी डूबने लगे। बाकी साथियों ने शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर इकट्‌ठे हुए। स्थानीय तैराकों ने झील में डूबे युवकों को ढूंढने का प्रयास किया। शाम 6 बजे शवों को निकाला जा सका।

6 युवक 16 से 19 साल के हैं, एक 32 का था
डूबने वाले 6 युवक 16 से 19 साल के हैं, जबकि एक 32 साल का। ये सभी मोहाली जिले के साथ लगते इलाके बनूड के हैं। DSP हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि डूबने वालों में पवन (35), रमन कुमार (19), लाभ सिंह (17), लखवीर सिंह (16), अरुण कुमार (14), विशाल कुमार (18), शिवा (16) हैं।

  • All Post
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fact Check
  • International news
  • Local news
  • National
  • National News
  • Politics
  • Sport

Top Stories

Advertisement

Hindustani Reporter Ads

Features

What'sapp Updates

Get Latest Update on Your What’s App