हिमाचल में टिंबर ट्रेल रोपवे में फंसे 11 लोग Rescue:5 घंटे तक बीच रास्ते अटकी रही केबल कार; रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शिमला-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम

हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के परवाणू स्थित टिंबर ट्रेल रोपवे (केबल कार) में सोमवार को 11 लोग फंस गए। इन सभी को रस्सी के सहारे Rescue कर लिया गया है। सभी सुरक्षित हैं। यह ट्रॉली पांच घंटे से भी ज्यादा समय तक 120 फीट ऊंचाई पर अटकी रही।

हिमाचल में टिंबर ट्रेल रोपवे में फंसे 11 लोग Rescue:5 घंटे तक बीच रास्ते अटकी रही केबल कार; रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान शिमला-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम

Rescue ऑपरेशन के दौरान शिमला-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक रोक देने की वजह से दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। सोलन जिला प्रशासन और टिंबर ट्रेल के टेक्निकल स्टाफ की मदद से फंसे हुए सैलानियों को सुरक्षित निकाला गया।

Rescue ऑपरेशन के दौरान प्रशासन ट्रॉली में फंसे लोगों का मनोबल बढ़ाने में लगा रहा। रेस्क्यू करने के बाद निकाले गए लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद मौके पर पहुंचे।

राज्य के प्रवेश द्वार परवाणू के पास टिंबर ट्रेल से करीब 800 मीटर दूर पहाड़ी पर टिंबर ट्रेल रिजॉर्ट है। होटल के लिए लोग रोपवे के जरिए पहुंचते हैं। सोमवार को करीब 11 बजे ट्रॉली में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद से ट्रॉली हवा में लटक गई।

बुजुर्गों को आई Rescue में दिक्कतें

ट्रॉली में फंसे लोग दिल्ली के रहने वाले थे। इनमें कई बुजुर्ग भी थे, जो रस्सी के जरिए उतरने में घबराहट महसूस कर रहे थे। ट्रॉली में फंसे लोग खुद वीडियो बनाकर मदद की अपील करते नजर आए।

टिंबर ट्रेल में फंसे लोग

टिंबर ट्रेल में कुल 11 लोग फंसे थे। इनमें 6 पुरुष और 5 महिलाएं है। माडल डाउन दिल्ली की 51 वर्षीय कनिका शर्मा, आदर्शनगर दिल्ली की 47 वर्षीय अंजु शर्मा, विवेक बिहार दिल्ली की 51 साल की डिंपल गोयल, विवेक बिहार दिल्ली के 52 साल के आनंद गोयल, आनंद बिहार दिल्ली की 52 वर्षीय शीतल गुप्ता, आदर्शनगर दिल्ली की 54 वर्षीय रीता गोयल, आदर्शनगर दिल्ली के ही 50 वर्षीय राजेश गर्ग, टैगोर रोड आदर्श नगर दिल्ली के 57 वर्षीय मनोज गोयल, आनंद बिहार दिल्ली के 55 वर्षीय गोपाल गुप्ता, डेरावाल नगर माडल डाउन दिल्ली के 49 वर्षीय प्रवीन गर्ग और दिल्ली के ही चिराग शामिल है।

  • All Post
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fact Check
  • International news
  • Local news
  • National
  • National News
  • Politics
  • Sport

Top Stories

Advertisement

Hindustani Reporter Ads

Features

What'sapp Updates

Get Latest Update on Your What’s App