दिल्ली के जहांगीरपुरी में दिनदहाड़े एक नाबालिग ने जावेद नाम के शख्स को गोली(firing) मार दी। नाबालिग के साथ उसके तीन दोस्त भी थे। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। इसका वीडियो CCTV में कैद हो गया। जानकारी के मुताबिक जावेद ने सात महीने पहले नाबालिग लड़के के पिता की पिटाई की थी। नाबालिग ने बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया।
गोली लगने(firing) के बाद भी जावेद जगह से नहीं हिला
वीडियो फुटेज में देखा जा सकता है कि जावेद किसी सड़क के किनारे दुकानों के सामने बैठा है, तभी चारों बच्चे वहां आते हैं। उनमें से एक बच्चा आगे बढ़कर जावेद के ऊपर गोली चलाता है। इसके तुरंत बाद चारों बच्चे वहां से फरार हो जाते हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि गोली लगने के बाद भी जावेद अपनी जगह से हिलता नहीं है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि गोली उसे छूते हुए निकल गई।

#WATCH | Delhi: 4 minor boys apprehended for firing at a man in Jahangirpuri on 15th July. The man has been hospitalised. Case u/s 307 IPC registered. Accused say that the man had beaten up father of one of the minors 7 months back & they had come to take revenge.
— ANI (@ANI) July 16, 2022
(Source: CCTV) pic.twitter.com/Icl2i4x3LN
सभी आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को जब मामले की सूचना मिली, तब तक चारों आरोपी मौके से फरार हो चुके थे, लेकिन पुलिस ने कुछ ही देर में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पूछताछ के दौरान जावेद ने बताया कि वह अपने इलाके के एच – 3 ब्लॉक के पास था। इसी दौरान वहां उसके परिचित तीन लड़के आए और उनमें से एक लड़के ने उस पर गोली चला दी।