मुंबई बारिश: मुंबई, ठाणे और पालघर में कल के लिए Red Alert जारी

मुंबई बारिश: शहर में भारी बारिश के कारण मुंबईवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे गंभीर जल-जमाव और मध्य रेलवे पर लोकल ट्रेनों में देरी हो रही है। उन्हें सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए कहा गया है, क्योंकि अंधेरी और माटुंगा जैसे हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों जैसे सांगली, रत्नागिरी और पालघर में red अलर्ट है। मुंबई में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में तीन लोग घायल हो गए, जिसके कारण कई जगहों पर जलजमाव हो गया और यातायात बाधित हो गया। आईएमडी ने आज और कल के लिए मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों के लिए “हाई अलर्ट” जारी किया है। इसने दक्षिण कोंकण, गोवा और दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र के लिए ‘red अलर्ट’ जारी किया है। मुंबई के सभी समुद्र तट आम जनता के लिए सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक ही खुले रहेंगेमुंबई: भारी बारिश और डूबने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, मुंबई के सभी समुद्र तटों को आम जनता के लिए सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक ही खोला जाएगा: बृहन्मुंबई नगर निगम मुंबई, ठाणे और पालघर में कल के लिए red अलर्ट जारी पिछले 3-4 दिनों में मानसून की अनुकूल परिस्थितियों के कारण मध्य महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई है। अगले 4-5 दिनों तक ऐसा ही रहेगा:

ACP पर हमला, पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी:इंदौर में बदमाशों ने एक्टिवा सवार पति-पत्नी को भी पीटा, चाकू मारकर चेन लूटी

ACP पर हमला, पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी: इंदौर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। रात में बेखौफ होकर लूट, चाकू मारकर चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इतना ही नहीं पुलिस पर भी हमला कर रहे हैं। बुधवार की रात लूट, चेन स्नेचिंग और पुलिस पर हमले की घटनाएं सामने आई हैं। इंदौर के लसूड़िया इलाके में गश्त कर रहे ACP (असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस) और ड्राइवर के साथ सड़क पर हंगामा कर रहे 5 युवकों ने अभद्रता की। सूचना के बाद जब यहां पुलिस की एफआरवी पहुंची तो उसमें मौजूद सिपाहियों के साथ मारपीट की। पुलिस की गाड़ी को लात मारी। ACP के ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शासकीय काम में बाधा डालने और विवाद करने के मामले में केस दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक सभी युवक लसूड़िया इलाके में पार्टी मनाने आए थे। जिसके बाद वह सड़क पर हंगामा करने लगे। पुलिस ने उनके वाहन भी जब्त किए हैं। पांच युवकों को किया गिरफ्तारTI संतोष दूधी के मुताबिक लभी पुत्र सीके खरे निवासी भवानीपुर कॉलोनी, करण पुत्र स्वरण सिंह धारीवाल निवासी अजय बाग कॉलोनी, मुवेद सिंह पुत्र दिनेश कृष्णकुज कॉलोनी खंडवा रोड,देव पुत्र हेमन्त चौहान निवासी अन्नपूर्णा रोड और अमित पुत्र मनोज परमार निवासी प्रिकांको कॉलोनी, जेके लसूडिया चौराहे पर रात में हंगामा कर रहे थे। रात में थाने ले जाने के बाद सभी की जमकर ख़ातिरदारी की गई। सिपाहियों से मारपीट, पुलिस जीप पर पत्थर फेंके सिपाही निखिल ने बताया कि रात में वह सहायक आयुक्त (एसीपी) आशीष पटेल के साथ गश्त कर रहे थे। तभी कुछ युवक हंगामा करते दिखे। एसीपी के निर्देश पर जब युवकों को घर जाने को कहा, तो उन्होंने विवाद शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, युवकों ने ACP को भी गालियां देना शुरू कर दिया। पांचों युवकों ने हंगामा जारी रखा। इतना ही नहीं एफआरवी में मौजूद सिपाही प्रवीण पटेल और आकाश त्रिवेदी के साथ युवकों ने मारपीट भी कर दी। साथ ही पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंकने लगे। बीती रात बदमाशों ने की सीरियल लूट इंदौर में बीती रात नशे में धुत युवकों ने सीरियल लूट की वारदात को अंजाम दिया। नशेड़ी युवकों ने एक युवक को चाकू मारकर उससे सोने की चेन लूटने के बाद एक निगमकर्मी से मारपीट कर उसे भी लूट लिया। इसके बाद आरोपियों ने एक्टिवा पर जा रहे पति-पत्नी पर भी हमला किया और इलाके में पथराव कर घरों के बाहर खड़े कई वाहनों के कांच फोड़ दिए। इस मामले में दो थानों का बल मौके पर पहुंचा। बाद में मल्हारगंज थाने में नशेड़ी युवकों के खिलाफ मारपीट, लूट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबकि घटना वृंदावन और पेनजॉन कॉलोनी की है। यहां रात में नगर निगम में काम करने वाले नितिन चिंतामण एक कार्यक्रम में शामिल होने रघुवंशी धर्मशाला गए थे। यहां अमन चिकना और उसके साथियों ने नितिन पर हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके पहले आरोपियों ने अंकित जायसवाल को चाकू मारकर उससे सोने की चेन लूट ली थी। वहीं, इलाके से एक्टिवा पर जा रहे सोनू और उसकी पत्नी पर भी हमला करने की कोशिश की। इतना ही नहीं रात में बदमाशों ने घरों के बाहर खड़े आधा दर्जन चार पहिया वाहनों के भी कांच फोड़ दिए। सूचना के बाद यहां बाणगंगा थाने के एएसआई प्रहलाद जादौन पहुंचे थे। उन्होंने घायलों से बात कर उन्हें मेडिकल के बाद थाने में केस दर्ज कराने की बात कही। सीसीटीवी में मारपीट करते आए नजरTI राजेन्द्र सोनी के मुताबिक बदमाश सीसीटीवी कैमरों में भी लूट और चाकूबाजी की वारदात करते दिखे हैं। बताया जाता कि है शराब पीने के बाद वह सड़कों पर निकले थे। कुछ बदमाशों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की तलाश में रात में ही टीमें लगा दी गई थी।

Kanpur Double Murder: गोद ली बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मां-बाप का गला रेता, भाई को दिया जहर

Kanpur Double Murder Update: कानपुर डबल मर्डर में चौकाने वाला खुलासा हुआ हैं। गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने माता-पिता की गलारेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर, Kanpur Murder: यूपी के कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोमवार देर रात बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा खूनी खेल खेला, जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। दंपती ने जिस बेटी को बचपन में गोद लिया था, उसी बेटी ने प्रेमी की मदद से माता-पिता की गला रेतकर हत्या (Kanpur Double Murder) कर दी। इतना ही नहीं उनके साथ हैवानियत की हारी हदें पार की गईं। बेटी ने पहले मां-बाप के पैर दुपट्ठे से बांधे, फिर उनके सिर पर डंडे से वार किए। इसके बाद गला घोट कर जान मारने का प्रयास किया। सांसे चलती देख प्रेमी के साथ मिलकर धारदार हथियार से गलारेत दिया। गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर पूरे परिवार को जान से मारने का प्लान बनाया था। भाई को जूस में जहर मिलाकर दिया था। जूस पीते ही उसका सिर चकराने लगा था। इस लिए पूरा जूस नहीं पिया, जिसकी वहज से उसकी जान बच गई। सोमवार देर रात बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या हुई थी। मंगलवार शाम तक पुलिस हत्यारों तक पहुंच गई। दंपती की गोद ली हुई बेटी कोमल को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। जबकि उसके प्रेमी को पकड़ने के लिए 6 टीमों को लगाया गया है। कानपुर डबल मर्डर में बेटी ने बनाया था प्लान बर्रा थाना क्षेत्र बर्रा दो ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में रहने वाले मुन्नालाल उत्तम (61) फील्डगन फैक्टरी से सुपरवाजर के पद से रिटायर्ड थे। परिवार में पत्नी राजदेवी (57) बेटा अनूप (30) और बेटी कोमल (25) के साथ रहते थे। मुन्नालाल उत्तम ने बेटे अनूप की शादी 2017 में बिंदकी की रहने वाली सोनिका से की थी। अनूप की पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इसलिए शादी के चौथे दिन मायके चली गई थी, इसके बाद से लौट कर नहीं आई है। दोनों के बीच तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है, जिसका फायदा कोमल उठाना चाहती थी। कोमल ने प्रेमी के साथ मिलकर प्लान बनाया था कि माता-पिता और भाई को मार कर प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया जाएगा। हत्या का आरोप अनूप के साले सुरेंद्र और मयंक पर मढ़ दिया जाएगा। भाई की बेटी को लिया था गोदमुन्नालाल उत्तम को बेटियों को से बहुत लगाव था। बेटी नहीं होने के कारण वो बेटी को गोद लेना चाहते थे। इसी दौरान भाई रामप्रकाश के जुड़वां बेटियां हुईं थीं। जिसमें से एक बेटी को मुन्नालाल ने गोद ले लिया था। मुन्नालाल और राजदेवी ने कोमल का पालन-पोषण बहुत ही प्यार से किया था। लेकिन उसी बेटी ने सोमवार की रात पूरे परिवार को जान से मारने का प्लान बनाया था। सोमवार की रात कोमल ने परिवार के लिए अनार और चुकंदर का जूस बनाया था। कोमल ने जूस ने जहरीला पर्दाथ मिलाया था। जूस पीने के बाद भाई अनूप का सिर चकराने लगा, तो वो ऊपर वाले कमरे में सोने के लिए चला गया था। कोमल नीचे कमरे में माता-पिता के साथ सो रही थी। सीसीटीवी में दिखा हत्याराकोमल ने प्लानिंग के तहत प्रेमी रोहित को बुलाया था। पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी में एक युवक मुंह में कपड़ा बांधे हुए था। युवक 12.54 मिनट पर घर पहुंचा, और कोमल ने गेट खोला था। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारा लाल रंग का बैग लेकर 2.15 बजे निकला था। कोमल ने हत्या के लिए हथियारों का इंतजाम किया था। सीसीटीवी कैमरे में हत्यारा रोहित खाली हाथ आते हुए दिख रहा था। कोमल ने प्लान के तहत हत्या के बाद प्रेमी को गेट खोलकर बाहर निकाला। इसके दस मिनट बाद कोमल दूसरी मंजिल पर जाकर भाई अनूप को जगाया कर बताया कि तीन लोग घर के अंदर घुस आए थे, जिन्होंने मम्मी-पापा की हत्या कर दी है। मुझे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया था। अनूप भी बेहोशी की हालत में था। जब उसने नीचे जाकर देखा तो खून लथपथ दोनों शव पड़े थे। अनूप ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। दंपति का एक साथ अंतिम संस्कारसोमवार दोपहर पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव मुन्नालाल के पैतृक गांव सरसौल प्रेमपुर पहुंचे। शव के पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी बेटी को गांव बुलाया जाए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाया कि कोमल को अरेस्ट कर लिया गया है। अब कानून उसको सजा देगा। इसके बाद दंपती का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।