The Modern Rules Of MUMBAI में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक का असर:आज रात से खत्म हुआ नाइट कर्फ्यू, रेस्टोरेंट और सिनेमाघर भी खुले; ये है नई गाइडलाइन

MUMBAI में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक का असर: MUMBAI में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी के बाद बृहन्मुंबई महानगर पालिका(BMC) ने पाबंदियों में बड़ी ढील दे दी है। मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल द्वारा मंगलवार को जारी सर्कुलर में कहा गया कि आज से मुंबई में रात का कर्फ्यू हटाने का फैसला लिया गया है।पहले रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगा था। अब 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा घरों को भी संचालित किये जाने की अनुमति दे दी गई है। इसके अलावा नए सर्कुलर में मुंबई के समुद्र तट, उद्यान, पार्क अपनी टाइमिंग से खोलने का ऐलान किया गया है। मुंबई के मनोरंजन पार्क, थीम पार्क 50% की क्षमता पर खुलेंगे। स्विमिंग पूल, वाटर पार्क 50% क्षमता से चलेंगे। रेस्तरां, सिनेमाघर, थिएटर नियमित समय के अनुसार 50 प्रतिशत क्षमता पर संचालित होंगे। 50% क्षमता पर हॉल या क्लब में धार्मिक आयोजन और अन्य सांस्कृतिक और मनोरंजन कार्यक्रम किए जा सकेंगे। विवाह समारोह के लिए खुले मैदान में 25% क्षमता के साथ खुले मैदान में 200 लोगों के उपस्थित होने की अनुमति होगी। खेलकूद, घुड़दौड़ और कई अन्य आयोजन 25 प्रतिशत क्षमता के साथ आयोजित किए जा सकेंगे। स्थानीय पर्यटन स्थल नियमित रूप से खुलेंगे। Thane में किशोरी के बलात्कार के आरोप में 1 शख्स और बेटा गिरफ्तार MUMBAI में पिछले 24 घंटे में हुई 7 मरीजों की मौत मुंबई में कोरोना के केस में लगातार कमी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान 803 नए केस मिले हैं। इनमें से 650 मरीजों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं। आज 152 नए मरीज हॉस्पिटल में एडमिट हुए हैं। इनमें से 31 नए मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। फिल्हाल मुंबई में 8,888 एक्टिव पेशेंट हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 7 मरीजों ने मुंबई में दम तोड़ा है।

Thane में किशोरी के बलात्कार के आरोप में 1 शख्स और बेटा गिरफ्तार

THANE

Thane में किशोरी के बलात्कार : Thane से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। पोलिस ने रविवार को एक कबाड़ व्यापारी और उसके बेटे को 16 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर बार-बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया ,पुलिस ने कहा। Building Collapsed In Mumbai: मुंबई के बांद्रा में बहुमंजिला इमारत गिरी, 7 घायल अस्पताल में भर्ती कोलसेवाड़ी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को एक शिकायत दर्ज होने के बाद दोनों पर आईपीसी और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।पीड़िता ने कहा है कि 53 वर्षीय कबाड़ व्यापारी और उसका 23 वर्षीय बेटा उसके साथ तब बलात्कार करते थे जब उसके परिजन घर पर नहीं होते थे।